अपराधमध्य प्रदेश

हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार,आरोपी से पूछताछ जारी

ग्वालियर। हथियार सप्लाई करने ग्वालियर आए तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 32 बोर की 4 पिस्टल, 3 मैगजीन और जिंदा राउंड कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली थी कि हजीरा थाना क्षेत्र के पास ट्रिपल आईटीएम कॉलेज पर एक युवक हथियारों की तस्करी करने आ रहा है। सूचना मिलते ही ग्वालियर एसपी ने सीएसपी नागेंद्र सिकरवार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुखबिर के बताए स्थान पर हजीरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची तो एक युवक बैग टांगकर खड़ा हुआ था।

पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा

पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी की तो उसके बैग में चार 32 बोर की पिस्टल दो राउंड और 3 मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप भदोरिया बताया है जो कि पुराने छावनी के लालघाटी का रहने वाला है। आरोपी इंदौर से पिस्टल ला कर ग्वालियर में सप्लाई करने आया था। लेकिन हथियार सप्लाई करने से पहले ही पुलिस में उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button