pradeshराष्ट्रीय

संजय प्रसाद की जगह लेंगे IAS दीपक कुमार, बनाए गए नए प्रमुख सचिव गृह

लखनऊ. संजय प्रसाद की जगह दीपक कुमार को यूपी के नए प्रमुख गृह सचिव बनाए गए हैं. दीपक कुमार उत्तर प्रदेश में प्रमुख सचिव गृह की बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. बता दें कि संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह के पद से चुनाव आयोग ने हटाया था. अब दीपक कुमार उत्तर प्रदेश प्रमुख गृह सचिव की कुर्सी संभालेंगे.

बता दें कि चुनाव आयोग ने एक दिन पहले ही छह राज्यों के गृह विभाग के प्रमुख सचिव को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास आईएएस संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह के पद से हटा दिया गया था. अब उनकी जगह सीनियर आईएएस दीपक कुमार को नया प्रमुख सचिव गृह बनाया गया है.

बता दें कि दीपक कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. फिलहाल वह अभी वित्त विभाग के प्रमुख सचिव हैं. अब दीपक कुमार के पास गृह विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी होगी.

Related Articles

Back to top button