छत्तीसगढ़ में होंने जा रही कावा प्रतियोगिता जुलाई के फर्स्ट वीक में
हमें आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि, इंडियन आर्म रैस्लिंग फेडरेशन (आई.ए.एफ.) के आग्रह पर, हम रायपुर, छत्तीसगढ़ में 46 वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहे है जो कि, इस वर्ष जुलाई माह में आयोजित की जायगी, तारीखों की घोषणा जल्द ही आपके समक्ष किया जायगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के 26 से ज्यादा प्रदेशो, सेना और पुलिस की टीम के कुल 800 से ज्यादा खिलाडी एवं अधिकारीयों के भाग लेने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि, हम इससे पहले 2016 में भी 40 वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुके हैं जोकि हर मायने में अभूतपूर्व था।
जिसमे आप पत्रकार बंधुओं का भी विशेष योगदान था, हमें विश्वास है कि, इस वर्ष भी आप सभी का सहयोग और योगदान प्राप्त होगा।
(मनोज कोठारी)
अध्यक्ष




