छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाने के बाद भाजपा अब ओडिशा में जीत के लिए कर रही मेहनत..

आरंग के लाडले विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी को मिली है ओडिशा जिताने की जिम्मेदारी..

सीएम विष्णुदेव साय,डिप्टी सीएम अरुण साव,विजय शर्मा। समेत मंत्रियों,विधायकों,सांसदों, पदाधिकारियों का अब ओड़िशा व झारखंड में डेरा।

ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारतीय जनता पाटी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं उनके कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ रही है और जनता उन्हें सुनने के लिए आती है।

विधायक गुरु साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीन चरणों में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबर्दस्त वातावरण बनाकर अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाने के बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं का अब झारखंड और ओड़िशा में हो रहे चुनावों में लगातार दौरा जारी है।

आरंग के लाडले विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने उड़ीसा के बी जे डी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उड़ीसा के विकास को रोक दिया है और लोग केंद्र और राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं से दूर हो गए हैं इसीलिए इस चुनाव में भाजपा को उड़ीसा में जितने और केंद्र में मोदी जी की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए समाज और ओड़िसा राज्य के लोगो से प्रचार प्रसार कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button