अपराधछत्तीसगढ़

स्कूल जाने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चार महीने पहले स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ तीन युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया था, डरी सहमी छात्रा ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, छात्रा के गर्भवती हो जाने पर एक आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाई हालत बिगड़ने पर परिजनों को वारदात की जानकारी मिली पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले की नाबालिग छात्रा अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करती थी, अप्रैल में स्कूल से छुट्टी होने पर वह शाम चार बजे वापस घर लौट रही थी, रास्ते में उसे मवेशी चरा रहे युवक संदीप चेराव, रमिंद्र सिंह गोड़, तूफान पनिका ने उसे रोका और खंडहर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया.

युवकों ने छात्रा को किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दिया था छात्रा ने वारदात की जानकारी किसी को नहीं दी, चार माह बाद छात्रा गर्भवती हो गई इसकी जानकारी उसने एक आरोपी तुफान पनिका को बतया आरोपी तूफान पनिका ने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी, गर्भपात की दवा खिलाए जाने के कारण नाबालिग छात्रा की हालत बिगड़ गई, तब उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी छात्रा का उपचार कराया जा रहा है. छात्रा के पिता ने घटना की रिपोर्ट पटना थाने में दर्ज कराई। घटना की सूचना पर पटना पुलिस ने आरोपी रमिंन्द्र सिंह गोड़ (20), संदीप चेरवा (19), तुजफान उर्फ़ तूफ़ान पनिका (19) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (घ)(क), 315, 506 व एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button