छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

आज दिनांक 05 अगस्त 2024 दिन सोमवार को गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के सभा भवन में प्रातः 10 बजे श्रीमती प्रमिला शासन के निर्देशानुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम एवं NEP एम्बेसडर मनोनयन किया गया।

आज दिनांक 05 अगस्त 2024 दिन सोमवार को गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के सभा भवन में प्रातः 10 बजे श्रीमती प्रमिला शासन के निर्देशानुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम एवं NEP एम्बेसडर मनोनयन किया गया।

दीक्षारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, सरस्वती माता पूजन एवं महाविद्यालय मे नव प्रवेशित छात्राओं को तिलक लगाकर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सगीता घई द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बारे में छात्राओं तथा उनके पालकों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी द्वारा छात्राओं को मोबाईल का सदुपयोग करने तथा समस्त प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा NEP एम्बेसडरों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तथा उच्च शिक्षा का जीवन में महत्त्व समझाया, उन्होने छात्राओं को “No Knowledge Without College” का स्लोगन दिया।

दीक्षारंभ कार्यकम मे राष्ट्रीय विद्यालय समिति के श्री गोकुलदास डागा, श्री मदनलाल तालेडा, श्री रूपचंद श्रीश्रीमाल, श्री अनिल गुप्ता, श्री सुरेश शुक्ला, श्री हरिवल्लभ अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं स्टॉफ मौजूद रहा

Related Articles

Back to top button