मजबूर सेवा समिति करेगी हनुमान चालीसा
मजदूर सेवा समिति
मजबूर सेवा समिति करेगी हनुमान चालीसा
मज़दूर सेवा समिति – रायपुर द्वारा एक दिवसीय हनुमान चालीसा का पाठ बालाजी स्ट्रक्चर – टाटीबंध रिंग रोड न.2 रायपुर पर रखा गया है। बालाजी स्ट्रक्चर द्वारा कंपनी के एक मज़दूर का हाथ कट जाने पर कंपनी ने कोई मुआवजा नहीं दिया। उसको नियुक्ति पत्र, इ.एस.आई. सी, प्रोविडेंट फण्ड तक नही दिया गया फर्जी तरीके से अपना कर्मचारी बना कर काम लिया जाता रहा है। कंपनी में कार्य करने वाले मज़दूरों को सुरक्षा के नाम पर सुरक्षा हेलमेट, सुरक्षा जैकेट, सुरक्षा ग्लोव्स, सेफ्टी जूता तक नहीं दिया जा रहा है। जिससे मज़दूरों की सुरक्षा हेतु कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। अयोद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग बिल्कुत भी कार्य नहीं कर रहा है। पुरे इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर का यही हाल है।
प्रशासनिक अधिकारियों एवं कारखाना संचालकों को हनुमान जी सद्बुद्धि प्रदान करें इस हेतु हनुमान चालीसा का पाठ 6 अगस्त दिन मंगलवार 2024 को कारखाना गेट के बाजू में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। जिसमे मंत्रियो, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारीयों, पीड़ित परिवार को भी निमंत्रित किया गया है।
अजय चकोले अध्यक्ष



