रायपुर

आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने निगम के पुराने कांजी हाउस काम्पलेक्स की पार्किंग व्यवस्था को देखा 

आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने निगम के पुराने कांजी हाउस काम्पलेक्स की पार्किंग व्यवस्था को देखा 


0 पार्किंग सुव्यवस्थित करवाकर उसमें स्वच्छता का विषेष ध्यान रखने के निर्देष दिये 0
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने गांधी मैदान के समीप नगर निगम के पुराने कांजी हाउस काम्पलेक्स में पहुंचकर अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल, जोन 4 जोन कमिष्नर श्री अरूण धु्रव, कार्यपालन अभियंता श्री संजय वर्मा की उपस्थिति में बेसमेंट पार्किंग व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।


आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पुराना कांजी हाउस काम्पलेक्स पार्किंग स्थल को सुव्यवस्थित करने एवं पार्किंग स्थल पर स्वच्छता का विषेष ध्यान रखे जाने के निर्देष दिये। आयुक्त ने काम्पलेक्स के आस पास सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देष दिये। आयुक्त ने पुराना कांजी हाउस काम्पलेक्स की बेसमेंट पार्किंग के निरीक्षण के दौरान उसमें व्यवहारिक आवष्यकता के अनुसार आवष्यक सुधार एवं मरम्मत करवाने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने सड़क पर हो रही पार्किंग के स्थान पर सुव्यवस्थित पार्किंग प्रबंधन करवाने के निर्देष जोन अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने पुराना कांजी हाउस काम्पलेक्स के विभिन्न तलों की व्यवस्था का निरीक्षण किया । वहां प्रथम तल पर संचालित केनरा बैंक का निरीक्षण किया गया । आयुक्त ने पुराना कांजी हाउस काम्पलेक्स के संबंध में जोन 4 जोन कमिष्नर एवं कार्यपालन अभियंता को आवष्यक निर्देष दिये।

Related Articles

Back to top button