रायपुर

नगर निगम नगर निवेष विभाग ने शहर के विभिन्न 19 मार्गो में भवन निर्माण सामग्रियां जप्त कर संबंधित भवन स्वामियों पर कुल 29000 रू. सड़क बाधा जुर्माना किया

नगर निगम नगर निवेष विभाग ने शहर के विभिन्न 19 मार्गो में भवन निर्माण सामग्रियां जप्त कर संबंधित भवन स्वामियों पर कुल 29000 रू. सड़क बाधा जुर्माना किया

 

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के आदेषानुसार एवं अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल के निर्देषानुसार नगर निगम मुख्यालय नगर निवेष उडनदस्ता एवं सभी जोनो के नगर निवेष विभागों की टीमों ने नगर निवेषक श्री आभास मिश्रा एवं जोन कमिष्नरों के निर्देष पर नगर निवेष विभाग के अभियंताओं की उपस्थिति में अभियान चलाकर शहर के विभिन्न 19 मार्गो में सड़क पर रखी गयी भवन निर्माण सामग्रियों को जप्त करने की कार्यवाही सहित संबंधित भवन स्वामियों पर कुल 29000 रू. का जुर्माना सड़क बाधा शुल्क के रूप में लगाकर उन्हें भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए वसूलने की कार्यवाही की ।
निकट भविष्य में आने वाले श्री गणेष उत्सव आयोजन एवं मानसून के मौसम को देखते हुए सड़कों में यातायात को बाधित कर रहे भवन निर्माण की सामग्रियों को सड़क से कडाई के साथ जनहित में जनसुविधा हेतु हटाकर जप्त करने एवं संबंधितों पर जुर्माना करने के निर्देष दिये गये है। अभियान आगे भी निरंतर जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button