शरीर की सूजन से ही नहीं मानसून एक्ने से भी छुटकारा दिला सकता है पाइन ऑयल

सेहत और त्वचा के लिए एसेंशियल ऑयल के फायदे किसी से छिपे हुए नहीं हैं। एसेंशियल ऑयल त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ व्यक्ति को कई रोगों से भी दूर रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे ही एक फायदेमंद एसेंशियल ऑयल का नाम है पाइन ट्री ऑयल। चीड़ के पेड़ को पाइन ट्री के नाम से जाना जाता है। चीड़ का तेल त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं पाइन ट्री ऑयल का यूज करने से सेहत और खूबसूरती में कैसे लगते हैं चार चांद।
पाइन ट्री ऑयल के बेनिफिट्स –
मानसून एक्ने से छुटकारा-
चीड़ के अर्क में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने फायदेमंद हो सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि मुंहासों से राहत दिलाने में चीड़ का तेल बेहद असरदार उपाय है।
सूजन करे कम-
चीड़ का तेल शरीर की सूजन को कम करने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। एनसीबीआई के एक शोध में जिक्र मिलता है कि चीड़ के अर्क में मौजूद फ्लेवेनोइड में एंटीइन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला) प्रभाव पाया जाता है। जिससे पता चलता है कि शरीर की सूजन को कम करने में चीड़ का तेल मदद कर सकता है। सूजन की समस्या दूर करने के लिए प्रभावित जगह पर इस तेल से इसकी मालिश करें।
खुजली करें दूर-
मानसून की चिपचिपी गर्मी में लोगों को अक्सर त्वचा के इन्फेक्शन की शिकायत होने लगती है। त्वचा में इन्फेक्शन होने की वजह से कई बार स्किन में खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए चीड़ का तेल यूज किया जा सकता है। इस तेल में बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो ड्राई और खुजली वाले चकत्तों को आसानी से दूर कर सकते हैं।
आर्थराइटिस में आराम-
आर्थराइटिस में होने वाली जोड़ों की सूजन से राहत पाने के लिए एंटीइन्फ्लामेट्री दवाओं का उपयोग फायदेमंद माना जाता है। चीड़ के तेल में भी एंटीइन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला) गुण पाए जाते हैं। जो सूजन कम करने में फायदेमंद हैं।
सर्दी से राहत-
शोध में माना गया है कि चीड़ से तैयार टार को छाती और पीठ पर लगाने से सामान्य सर्दी से राहत पाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।