छत्तीसगढ़रायपुर

 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सरजूबांधा तालाब के किनारे रोपित किया नीम का पौधा

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सरजूबांधा तालाब के किनारे रोपित किया नीम का पौधा

रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने वार्ड 58 में 41 लाख एवं वार्ड 62 में 1 करोड 4 लाख के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात

रायपुर – आज रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम रायपुर के जोन 6 के अंतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 में सरजूबांधा तालाब सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर नये विकास कार्यो एवं शीतला मंदिर क्षेत्र में जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यो हेतु 1 करोड 4 लाख की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्यो का भूमिपूजन श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर एमआईसी सदस्य श्री समीर अख्तर, जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र यादव, पार्षद श्री चंद्रपाल धनगर, पूर्व नेताप्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, जोन 6 अधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ करवाया।
रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 मंे गोडवाना समाज भवन के नवीन निर्माण से संबंधित कार्यो एवं अन्य स्थानों पर नये विकास कार्यो का 41 लाख रू. की स्वीकृत लागत से श्रीफल फोडकर , कुदाल चलाकर कार्यारंभ कर नागरिको को शानदार सौगात दी ।
रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरजूबांधा तालाब पार में नगर निगम रायपुर के स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत नीम प्रजाति का पौधा रोपित कर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी नागरिको से नगर को सुन्दर व हरा भरा बनाने एक – एक पौधा मां के नाम रोपित कर उसकी सुरक्षा व देखभाल उसके वृक्ष बनते तक अपनी संतान की भांति करने का प्रण लेने का आव्हान किया।

Related Articles

Back to top button