छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाले ने वार्ड 67 व 68 में 4 करोड़ 1 लाख के नये कार्यो का भूमिपूजन सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चैबे, पार्षद श्री उत्तम साहू एवं वार्डवासियों सहित किया 

रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाले ने वार्ड 67 व 68 में 4 करोड़ 1 लाख के नये कार्यो का भूमिपूजन सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चैबे, पार्षद श्री उत्तम साहू एवं वार्डवासियों सहित किया
0 वार्ड 67 में अधोसंरचना मद से बीएसयूपी भाठागांव में बिल्डिंग ब्लाॅक नाली मरम्मत, संधारण कार्य हेतु 3 करोड 36 लाख 65 हजार रू. के विकास कार्य करवाने भूमिपूजन 0
0 बस्ती के सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अभियान में 1 – 1 पेड़ अवष्य लगाये – सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का आव्हान 0
0 सभी कार्य करवाने गुणवत्ता का अधिकारी एवं ठेकेदार विषेष ध्यान रखें – सभापति श्री प्रमोद दुबे 0
रायपुर – आज रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नगर निगम जोन 5 के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 में अधोसंरचना मद से स्वीकृत 6 कार्यो बीएसयूपी भाठागांव क्षेत्र में बिल्डिंग ब्लाॅक एवं नाली मरम्मत एवं संधारण कार्य का 3 करोड 36 लाख 65 हजार रू. की स्वीकृत लागत से एवं दक्षिण विधायक निधि के पूर्व स्वीकृत 4 विकास कार्यो में सामुदायिक भवन चबूतरा रंगमंच निर्माण कार्य 17 लाख की लागत से, डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 में अधोसंरचना मद के 2 कार्य विभिन्न क्षेत्रों में आरसीसी नाली एवं सड़क निर्माण कार्य 48 लाख 19 हजार रू. की लागत से श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चैबे, पार्षद श्री उत्तम साहू, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों , बडी संख्या मंे उपस्थिति के मध्य जोन 5 अधिकारियों की उपस्थिति में करते हुए कार्य प्रारंभ करवाया । सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चैबे, पार्षद श्री उत्तम साहू के साथ बीएसयूपी कालोनी परिसर भाठागांव में एक पेड मां के नाम रोपित किया।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी बस्ती वालो से अपने घर के सामने एवं बस्ती के आस पास एक पेड मां के नाम संकल्प लेकर लगाने का आव्हान किया। ताकि बीएसयूपी कालोनी परिसर सुन्दर एवं हरा भरा बन सके। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बस्ती में 10 वर्ष से अधिक समय से रह रहे लोगो को अब जाकर सौगात मिल रही है कि घरों में सीपेज की समस्या सहित पेयजल समस्या, संधारण समस्या शीघ्र दूर होगी । इस हेतु उन्होने सभी के लिए लगातार प्रयास करके राज्य शासन के माध्यम से बीएसयूपी कालोनियों में संधारण एवं आवष्यक सुधार मरम्मत कार्य रंगरोगन आदि के लिये 15 करोड रू. की स्वीकृति करवायी है। उनके कार्य शीघ्र प्रारंभ करके पूर्ण कर लिये जायेंगे। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इन कार्यो से बीएसयूपी कालोनी की तकदीर व तस्वीर शहर में बदल जायेगी।
नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देषित किया कि समस्त कार्यो को पूर्ण करने समय सीमा सहित गुणवत्ता का विषेष ध्यान रखे। अब जब काम करवाये तो यह सुनिष्चित हो की मकानों में सुधार के बाद फिर से सीपेज नहीं होगा । नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चैबे ने एकमुष्त राषि स्वीकृत कर जबरदस्त विकास कार्य करवाने पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को सराहते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया। पार्षद श्री उत्तम साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button