रायपुर

स्वच्छता ही सेवा अभियान: नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, एमआईसी सदस्य श्री जीतेन्द्र अग्रवाल, जोन 5 अध्यक्ष श्री मन्नू यादव, पार्षद श्री उत्तम साहू से जोन कमिश्नर ने लिया सुझाव एवं मार्गदर्शन

स्वच्छता ही सेवा अभियान: नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, एमआईसी सदस्य श्री जीतेन्द्र अग्रवाल, जोन 5 अध्यक्ष श्री मन्नू यादव, पार्षद श्री उत्तम साहू से जोन कमिश्नर ने लिया सुझाव एवं मार्गदर्शन

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जोनों में जोन कमिश्नरगणों ने वार्ड पार्षदगणों को आमंत्रित कर उन्हें केन्द्र सरकार, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, रायपुर जिला प्रशासन के दिशा – निर्दश के अनुसार दिनांक 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं अभियान सफल बनाने उनसे सुझाव और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया गया. इसके अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 5 के कार्यालय में जोन 5 कमिश्नर श्री विमल शर्मा ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, एमआईसी सदस्य श्री जीतेन्द्र अग्रवाल, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री मन्नू विजेता यादव, पार्षद श्री उत्तम साहू को स्वच्छता ही सेवा अभियान में कार्यक्रम हेतु शासन द्वारा निर्धारित केलेण्डर की जानकारी दी एवं अभियान को सफल बनाने उनसे सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया गया.

Related Articles

Back to top button