रायपुर

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन 7 के वार्ड 38 में लगभग 50 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यो का भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात 

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन 7 के वार्ड 38 में लगभग 50 लाख रूपये के नवीन विकास कार्यो का भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात 


रायपुर – आज रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र में रामकुण्ड रावणपट्टी सहित विभिन्न 6 स्थानों में कुल लगभग 50 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन विकास कार्यो का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर वार्ड नम्बर 38 के पार्षद श्री दीपक जायसवाल, जोन 7 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह , कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ करवाते हुए शानदार सौगात दी ।
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 38 में पार्षद श्री दीपक जायसवाल, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, श्री कृष्णा यादव एवं शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों सहित आमातालाब उद्यान में ओपन जिम निर्माण कार्य, आमातालाब हमर क्लीनिक के पास मुंडन चबूतरा निर्माण कार्य, रामकुण्ड सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, आदिशक्ति सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण कार्य, बजरंग नगर गली नम्बर 3 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,शासकीय प्राथमिक शाला रामकुण्ड में शौचालय मरम्मत, मैदान समतलीकरण निर्माण कार्य हेतु कुल लगभग 50 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ करवाया । रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन नम्बर 7 के जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र में स्वीकृति अनुसार सभी नवीन विकास कार्यो को स्थल पर तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ।

Related Articles

Back to top button