रायपुर

सृष्टि गार्डन रेसिडेंशियल सोसायटी के गणेशोत्सव

कल सृष्टि गार्डन रेसिडेंशियल सोसायटी के गणेशोत्सव

में आरती अग्रवाल ने मुझे पर्यावरण की रक्षा के लिए नई कपड़े की थैलियां वितरण के लिए आमंत्रित किया सोसायटी में इतनी सुंदर हरियाली देखकर बहुत ही अच्छा लगा।सुंदर सजे पंडाल में गणेश जी की शुभ्र मूर्ती की पूजा आरती और प्रसाद के बाद मुझे मेरे कार्य की जानकारी देने आमंत्रित किया। माला और श्रीफल से स्वागत के बाद मेरी बातों को सभी ने गौर से सुना।फिर करीबन 100 लोगों को नई कपड़े की थैलियां वितरित की।उसके बाद में शिवजी की कथा पर बहुत ही सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई साथ ही में और भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।बहुत ही उल्लास मय वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ फिर स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई।सोसायटी के सभी पदाधिकारी और रहीवासियो का आभार और धन्यवाद मुझे बुलाया और मेरी शुभ कामनाएं

Related Articles

Back to top button