रायपुर

गत वर्ष की तरह महादेव घाट के विसर्जन कुंड में श्री गणेष प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा 

गत वर्ष की तरह महादेव घाट के विसर्जन कुंड में श्री गणेष प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा 

आयुक्त ने गणेष विसर्जन स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए समिति गठित की

आयुक्त ने गणेष विसर्जन स्थल व्यवस्था हेतु अधिकारियों की 17 से 23 सितम्बर तक ड्यूटी लगाई

माननीय नेषनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देषानुसार नदी में मूर्तियो का विसर्जन किसी परिस्थिति में न किया जाये तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाये

रायपुर – नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने आदेष जारी कर बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष खारून नदी के किनारे महादेवघाट में निर्मित विसर्जन कुंड में श्री गणेष प्रतिमाओं का विसर्जन करने का निर्णय लिया गया है। झांकी का प्रारंभ शारदा चैक से होगा जहां उन्हंे नंबर दिया जायेगा। शारदा चैक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चैक, लीली चैक, लाखे नगर चैक, सुन्दरनगर, महादेव घाट रिंगरोड चैक होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल पर जाकर विसर्जित होगी। लाखे नगर चैक से महादेवघाट रिंगरोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। श्री गणेष प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रषासनिक व्यवस्था हेतु दिनांक 17 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से दिनांक 23 सितम्बर 2024 को प्रातः 6 बजे तक के लिए चक्रानुसार जोनवार प्रषासनिक व्यवस्था के लिए सभी जोन कमिष्नरों, जोन कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, समयपालों, मजदूरों की ड्यूटी लगाई है।
आयुक्त ने गणेष उत्सव एवं गणेष विसर्जन के अवसर पर माननीय नेषनल ग्रीन ट्रिब्युनल एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देषों का पालन करने के लिए कहा। खारून नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में गणेष विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्रियों को अलग कराकर उपयुक्त स्थल पर रखा जाये। माननीय नेषनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देषानुसार मूर्तियो का विसर्जन नदी में किसी भी परिस्थिति में न किया जाये तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाये। साथ ही माननीय नेषनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देषानुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रषासन एवं पुलिस प्रषासन को सूचित कर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें। सडक पर यातायात अवरूद्ध करने वाले गणेष पंडालों के विरूद्ध जिला प्रषासन एवं पुलिस प्रषासन को सूचित कर समन्वय से नियमानुसार कार्यवाही करें।
आयुक्त ने नगर निगम रायपुर की ओर से श्री गणेष विसर्जन स्थल महादेव घाट खारून नदी के तट पर सम्पूर्ण प्रषासनिक व्यवस्था करने निगम अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी है। इस समिति के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय मो. नं. 9424264100 को बनाया गया है। समिति में प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर मो.नं. 9425502640, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान मो. नं. 8447256234, प्रभारी नगर निवेषक श्री आभास मिश्रा मो. नं. 9907992294, जोन 8 कमिष्नर श्री ए.के. हालदार मो.नं. 8718000011, जोन 6 कमिष्नर श्री रमेष जायसवाल मो.नं. 9753878900, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती तृप्ति पाणीग्रही मो. नं. 9691285715 को सम्मिलित किया गया है। यह प्रषासनिक समिति श्री गणेष विसर्जन हेतु के्रन, शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करेगी। इस समिति को आवष्यक सहयोग देने जोन 8 कमिष्नर श्री ए.के. हालदार मो.नं. 8718000011 को निर्देषित किया गया है।
आयुक्त ने श्री गणेष विसर्जन कुण्ड स्थल पर क्रेन, मंच की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, टार्च, मोटर बोट, गोताखोर, मजबूत एवं अच्छे किस्म का रस्सा, लांग बूट, रेन कोट, बडे़ साइज के छाते की व्यवस्था जोन 8 कमिष्नर श्री ए.के. हालदार मो.नं. 8718000011 द्वारा की जायेगी एवं होमगार्ड कार्यालय से समन्वय कर अग्निषमन वाहनों की व्यवस्था करने हेतु कमाण्डेंट होमगार्ड को पत्र भेजेंगे। लाखे नगर चैक में सर्च लाईट, पंडाल, मंच, माईक, कंट्रोल रूम की व्यवस्था जोन 5 जोन कमिष्नर श्री विमल शर्मा मो. नं. 7898057170 द्वारा की जायेगी । लाखे नगर चैक पर प्राथमिक उपचार व्यवस्था, एम्बुलेंस, स्टाफ के साथ चिकित्सा षिविर, मेडिकल कैम्प, श्री गणेष विसर्जन स्थल पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दल सहित एम्बुलेंस चिकित्सक टीम, आवष्यक दवाईयों के साथ उपलब्ध करवाने इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित करने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती तृप्ति पाणीग्रही मो. नं. 9691285715 समन्वय कर आवष्यक कार्यवाही करेंगे। सभी जोन कमिष्नरों को निर्देषित किया गया है कि वे 17 सितम्बर श्री अनंत चतुर्दषी पर्व से ट्रेक्टर ट्रालियां एवं 709 वाहन सहायक अभियंता नगर निवेष श्री नितीष झा मो. नं. 9827974578 को उपलब्ध करायें। सहायक अभियंता नगर निवेष इन वाहनों को तेलीबांधा तालाब ,बूढातालाब एवं लाखे नगर चैक में विसर्जन कार्य हेतु रखवायेंगे। वाहन चालक एर्वं इंधन की व्यवस्था पूर्व से ही कर ली जाये। आयुक्त ने तेलीबांधा तालाब, बूढातालाब एवं नगर के अन्य तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन न हो, यह व्यवस्था सुनिष्चित करने कहा है। आयुक्त ने निर्देष दिये है कि नगर के तालाबो के किनारे छोटी मूर्तियो के विसर्जन हेतु अस्थायी विसर्जन कुंड की व्यवस्था की जाये।
आयुक्त ने श्री गणेष विसर्जन रूट से महादेव घाट विसर्जन कुंड स्थल तक तथा रिंगरोड में प्रकाष की व्यवस्था प्रभारी कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री संदीप शर्मा मो. नं. 9301953235 द्वारा की जायेगी। विसर्जन कुंड स्थल पर विद्युत अवरोध से बचने जनरेटर की व्यवस्था करवाने के साथ छत्तीसगढ राज्य विद्युत मण्डल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क कर निरंतर विद्युत प्रवाह बनाये रखना पूर्व निष्चित करने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने जोन 8 कमिष्नर श्री ए.के. हालदार मो.नं. 8718000011 को संस्कृत कालेज के प्राचार्य से सम्पर्क कर श्री गणेष विसर्जन स्थल महादेव घाट में श्रद्धालु नागरिकों की सुविधा के लिए श्री गणेष की प्रतिमाओं के ससम्मान पूजन हेतु प्रषासनिक व्यवस्था देने संस्कृत कालेज से 10 पंडितों की व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है।
आयुक्त ने श्री गणेष विसर्जन के सम्पूर्ण रूट पर स्थित समस्त जर्जर भवनों का सर्वे करने तथा मकान मालिक को नोटिस देने हेतु प्रभारी नगर निवेषक श्री आभास मिश्रा मो. नं. 9907992294 को निर्देषित किया गया है। वे रूट के समस्त जर्जर भवनों को तत्काल सूचीबद्ध करते हुए संबंधित मकान मालिकों को भवन दुरूस्त करने हेतु नोटिस देंगे । गणेष विसर्जन के सम्पूर्ण रूट में समस्त मार्गो व लिंक मार्गो की मरम्मत, पेचवर्क, गड्ढों, निर्माण सामग्रियों को हटाने का कार्य एवं पूर्व रूप से साफ सफाई सुनिष्चित करवाने संबंधित जोन के जोन कमिष्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये है।
आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता जल श्री शरद धु्रव मो. नं. 7898844336 को श्री गणेष विसर्जन रूट एवं विसर्जन कुंड स्थल पर पीने के पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देष दिये है। उन्होने उपायुक्त बाजार, समस्त जोन कमिष्नर, सहायक राजस्व अधिकारी बाजार, सहायक राजस्व निरीक्षक बाजार को सम्पूर्ण शहर में आवारा मवेषियों को पकडकर कांजी हाउस में बंद करवाने के निर्देष दिये है, ताकि यातायात बाधित न हो। संबंधित जोन कमिष्नर विजर्सन कुंड स्थल पर अपने-अपने पाली में, नगर निगम के स्टाॅफ के लिये आवष्यक व्यवस्था करने निर्देषित किया है।

Related Articles

Back to top button