बीएसयूपी भाठागांव के रहवासियों सहित पार्षद श्री उत्तम साहू ने एक पेड माँ के नाम रोपित किया,
बीएसयूपी भाठागांव के रहवासियों सहित पार्षद श्री उत्तम साहू ने एक पेड माँ के नाम रोपित किया,
आम, बेल, नीम, पीपल आदि प्रजाति के लगभग 70 पौधे रोपित0 रायपुर – देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र व्यापी आव्हान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर एक पेड माँ के नाम सुरक्षित स्थानों पर रोपित करने का महाभियान निरन्तर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रगति पर है.इसके तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम जोन 5 द्वारा आज जोन क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव बीएसयूपी आवासीय कॉलोनी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान भक्त माता कर्मा वार्ड नम्बर 67 के पार्षद श्री उत्तम साहू के नेतृत्व एवं जोन 5 जोन कमिश्नर श्री विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में चलाया गया. बीएसयूपी कॉलोनी परिसर में रहवासियों ने पीपल, नीम, आम, बेल आदि भिन्न प्रजातियों के लगभग 70 पौधे सुरक्षित तौर पर रोपित किये एवं वार्ड पार्षद के नेतृत्व में रोपित किये गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल अपनी संतान की भांति करने का सामूहिक संकल्प समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लिया.