रायपुर

घर बैठे मात्र दो मिनट में कर रहे हैँ सभी करों का भुगतान,निगम कार्यालय का चक्कर लगाने से मिली मुक्ति

रायपुर नगर निगम का व्हाट्सएप्प चैट बोट के प्रारम्भ होते ही करदाताओं को मिली शानदार सौगात,

घर बैठे मात्र दो मिनट में कर रहे हैँ सभी करों का भुगतान,निगम कार्यालय का चक्कर लगाने से मिली मुक्ति

, चैट बोट नम्बर 9111666207 पर जाकर Hi लिखकर सेंड करते ही निगम की सभी सुविधायें तत्काल मोबाइल पर उपलब्ध0 रायपुर – जब से रायपुर नगर पालिक निगम का व्हाट्सएप्प चैटबोट नम्बर 9111666207 प्रारम्भ किया गया है, तब से नगर निगम के सभी करदाताओं को शानदार सौगात मिली है. कोई भी करदाता नागरिक व्हाट्सएप्प चैट बोट नम्बर 9111666207 पर जाकर ही Hi लिखकर सेंड करता है, तो उसे घर बैठे मात्र दो मिनट में नगर निगम के सम्पतिकर सहित सभी निगम करों के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का विकल्प तत्काल मिल रहा है एवं इससे करदाताओं को नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गयी है. छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जनहितेषी मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में प्रारम्भ नगर पालिक निगम रायपुर की व्हाट्सएप्प चैट बोट जन सुविधा का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने का आव्हान नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम क्षेत्र के सभी करदाता नागरिकों से नगर निगम राजस्व विभाग की ओर से किया है.

Related Articles

Back to top button