मनोरंजन

 नंबर वन बनने के लिए अब बस इन चार फिल्मों से पीछे,’गदर 2′ ने तोड़ा 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड,

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही। अभी फिल्म को रिलीज हुए मात्र 17 दिन हुए हैं और इसने 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। ‘गदर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली’, ‘दंगल’, ‘पीके’, ‘संजू’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन, कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिनसे ‘गदर 2’ अब भी पीछे है। पढ़िए हमारी पूरी रिपोर्ट।

इन 10 सुपर डुपर हिट फिल्मों को ‘गदर 2’ ने दी मात
‘गदर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 456.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने 450 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेते ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दे दी है। आइए जानते हैं कि ‘गदर 2’ ने अब तक किन फिल्मों को पीछे छोड़ा है।

इन फिल्मों ने खाई ‘गदर 2’ से मात
बाहुबली (2015) – 421 करोड़ रुपये
2.0 (2018) – 407.05 करोड़ रुपये
अवतार: द वे ऑफ वॉटर (2022) – 391.4 करोड़ रुपये
दंगल (2016) – 387.38 करोड़ रुपये
एवेंजर्स एंड गेम (2019) – 373.05 करोड़ रुपये
संजू (2018) – 342.57 करोड़ रुपये
पीके (2014) – 340.8 करोड़ रुपये
टाइगर जिंदा है (2017) – 339.16 करोड़ रुपये
बजरंगी भाईजान (2015) – 320.34 करोड़ रुपये
वॉर (2019) – 318.01 करोड़ रुपये

अब भी ‘गदर 2’ से आगे हैं ये फिल्में
‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस धड़ाधड़ा कमाई कर रही है। लेकिन, कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिनका रिकॉर्ड ‘गदर 2’ नहीं तोड़ पाई है। इसमें सबसे पहले नंबर पर है प्रभास की ‘बाहुबली 2’। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बाहुबली 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1030.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद, दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: केजीएफ 2 और आरआरआर हैं।

इन चार फिल्मों से अब भी पीछे
बाहुबली 2 – 1030.42 करोड़ रुपये
केजीएफ : चैप्टर 2 (2022) –    859.7 करोड़ रुपये
आरआरआर (2022) – 782.2 करोड़ रुपये
पठान (2023) – 543.09 करोड़ रुपये
गदर 2 (2023) – 456.95 करोड़ रुपये

Related Articles

Back to top button