छत्तीसगढ़

मंत्री राजवाड़े का दिवाली संदेश: लक्ष्मी आएगी इस दिवाली के त्योहार, व्यापार में होगा बड़ा बहुत उपहार

रायपुर। महिला-बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा, मातर (भाईदूज) पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी और भगवान श्रीराम हमारे भांजे हैं। दीवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। मंत्री राजवाड़े ने दीप पर्व पर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

Related Articles

Back to top button