छत्तीसगढ़

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी: पेंशनर्स को मिला बड़ा तोहफा, डीए 50 फ़ीसदी हुआ

रायपुर। दिवाली से पहले अब राज्य सरकार ने अब छत्तीसगढ़ के पेंशनर को भी महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। सरकार ने पेंशनर का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। पेंशनर का महंगाई भत्ता अब 46 से बढ़ाकर 50 फ़ीसदी कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक अक्तूबर से लागू होगा।

बता दें कि प्रदेश के पेंशनर लगातार महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिया है। दिवाली से ​पहले इस तोहफे से प्रदेश के करीब दो लाख से अधिक पेंशनर को लाभ होगा। जाहिर है कि उनकी दीवाली बेहतर हो गई है।
देखें आदेश…


मध्यप्रदेश में भी पेंशनर का महंगाई भत्ता बढ़ा
इसके पहले आज ही मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने अपने फैसले को अमल में लाया है। डॉ मोहन यादव की सरकार ने दो दिन पहले प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के साथ ही ऐलान किया था कि पूर्व सरकारी कर्मचारियों के डीआरए यानी महंगाई राहत भत्ते में में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। सीएम के इस ऐलान के बाद प्रदेश के करीब चार लाख पेंशनधारकों ने राहत की सांस ली थी। मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से इस बाबत सहमति भी स्वीकृत हो गई थी तो वही आज इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button