मनोरंजन

हिना खान का टीवी पर कमबैक: कीमोथेरेपी के बाद एक्ट्रेस लौटेंगी छोटे पर्दे पर

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे शो फिनाले की ओर जा रहा है ये और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होता जा रहा है. वहीं, अब शो से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरों की माने तो कैंसर से जंग लड़ रही एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 11’ की फेम हिना खान जल्द ही शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आ सकती हैं.

वीकेंड के वार में हिना खान शो के होस्ट सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी करवाई थी और ये उनके कीमोथेरेपी के बाद पहला मौका होगा जब वे टीवी पर नजर आने वाली हैं. हिना खान ‘बिग बॉस 11’ की सीजन की रनर अप थीं. इसके बाद वो ‘बिग बॉस 14’ में भी नजर आईं थीं. जहां वे एक मेंटर के तौर पर पहुंची थी.

‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगी हिना खान

इस दौरान उनके साथ मेंटर के तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान भी नजर आए थे. ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने से गेम के सारे संतुलन डगमाता नजर आ रहा है. ऐसे में वीकेंड का वार में हिना खान घरवालों को कौन सी सलाह और नसीहत देंगी, ये देखना दिलचस्प होगा.

इस हफ्ते दो सदस्य हो सकते हैं बेघर

बता दें कि हिना खान को आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने कैंसर की जानकारी फैंस को दी और ब्रेक पर चली गईं. अब वो लंबे समय बाद टीवी पर लौट रही हैं. वहीं, अगर बात ‘बिग बॉस 18’ की करें तो पिछले हफ्ते कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ है. हालांकि, इस हफ्ते दो सदस्य बाहर जा सकते हैं. नॉमिनेट होने वालों में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर और एलिस कौशिक के नाम शामिल है.

Related Articles

Back to top button