मनोरंजनराष्ट्रीय

छोटे शहरों के ये 9 एक्टर्स नेपोकिड्स को दे रहे हैं मात, जानें कौन हैं ये स्टार्स

  • बॉलीवुड में अगर आपका कनेक्शन है तो फिल्म पाने का रास्ता आसान हो जाता है। लेकिन अगर आपमें टैलेंड है तो यहां अपनी राह खुद बना सकते हैं, भले ही आप छोटे शहर से हों। यहां देखें ऐसे ही 9 एक्टर्स।

छोटे शहरों के धमाल एक्टर्स

बॉलीवुड में हिट होने के लिए जरूरी नहीं आप बड़े शहर या किसी फिल्मी बैकग्राउंड के हों। अगर आपमें टैलेंट और जज्बा है तो छोटी जगह में पैदा होकर भी मनोरंजन की दुनिया में नाम कमा सकते हैं। यहां छोटे शहरों के ऐसे 9 एक्टर्स हैं जिन्होंने बड़ा नाम किया। इनमें से तृप्ति डिमरी को 2024 को खूब फिल्में मिलीं और कार्तिक आर्यन के खाते में भी मूवीज का खजाना है।

तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी एनिमल के बाद ऐसी छाईं कि लोगों ने उन्हें नैशनल क्रश और भाभी 2 कहना शुरू कर दिया। तृप्ति की सफलता से उत्तराखंड के लोग काफी खुश थे। दरअसल तृप्ति डिमरी पहाड़ी हैं और उनका जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था।

कंगना रनौत

कंगना रनौत का हिमाचल कनेक्शन तो सबको पता है। वह छोटी सी जगह में पैदा हुईं लेकिन सपने बड़े देखे। वह सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के साथ अब पॉलिटिक्स में भी आ चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की होकर ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। उन्होंने साबित किया कि नाम रौशन करने के लिए शहर बड़ा नहीं बल्कि सपने बड़े होने चाहिए।

यामी गौतम

यामी गौतम भी हिमाचल से हैं। वह बिलासपुर में पैदा हुई थीं। उन्होंने बॉलीवुड में खुद को बेहतरीन एक्ट्रेस साबित किया।

कार्तिक आर्यन

बात करें एक्टर्स की तो छोटी जगह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई बड़े एक्टर्स मिले हैं। इनमें कार्तिक आर्यन भी एक हैं। कार्तिक मध्य प्रदेश के ग्वॉलियर शहर के हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

छोटे शहरों के टैलेंटेड एक्टर्स की बात आए तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम कैसे छूट सकता है। नवाज उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना शहर में पैदा हुए थे।

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा रोहतक हरियाणा के हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की। कई जॉब्स कीं फिर एक्टिंग के लिए अपने पैशन को पूरा किया।

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया बिहार के छोटे से कस्बे बेलसंड से हैं। फिल्मों से लेकर ओटीटी तक हर जगह वह अपनी खास जगह बना चुके हैं।

मनोज बाजपेयी

मनोज वाजपेयी मनोज बाजपेयी भी बिहार के छोटे से गांव बेलवा से हैं। उन पर 1973 में आई जंजीर फिल्म का इतना असर हो गया कि फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का सपना देखा और कामयाब रहे।

Related Articles

Back to top button