pradesh

कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा आज से

भोपाल,  मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की प्रदेश इकाई आज से प्रदेश सरकार के खिलाफ ‘जनाक्रोश यात्रा’ निकालने जा रही है।
श्री गणेश चतुर्थी के दिन से शुरु हो रहीं ये सात यात्राएं समूचे प्रदेश की 230 विधानसभाओं में लगभग 12 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी। पार्टी के सात वरिष्ठ नेता इनका प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनमें नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के अतिरिक्त वरिष्ठ नेता अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचोरी और जीतू पटवारी शामिल हैं।
आज से शुरु हो रहीं इन यात्राओं के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है।
उन्होंने कहा कि ये जन आक्रोश प्रदेश के किसानों की आमदनी घटा देने के खिलाफ, प्रदेश की बहन बेटियों को असुरक्षित बना देने के खिलाफ, प्रदेश के नौजवानों से रोजगार छीन लेने के खिलाफ, प्रदेश की जनता पर महंगाई लाद देने के खिलाफ और प्रदेश में चल रहे 50 प्रतिशत कमीशन राज के खिलाफ है। ये जन आक्रोश मौजूदा सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय ठोस सरकार बने।

Related Articles

Back to top button