रायपुर

निगम सामान्य सम्मिलन (बजट ) की बैठक में पहुँचे रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे,

उमा वाणी न्यूज रायपुर

निगम सामान्य सम्मिलन (बजट ) की बैठक में पहुँचे रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे,

पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री लोकेश कावड़िया, श्री सुभाष तिवारी, रायपुर निगम को देश का श्रेष्ठ निगम नम्बर 1 बनाने संकल्प लेने की रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की अपील0 रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सम्मिलन ( बजट ) की बैठक सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में हुई, जिसमें पहुंचने पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे, पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री लोकेश कावड़िया, श्री सुभाष तिवारी के पहुंचने पर उनका बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया गया. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ का आसंदी पर पहुंचकर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, वित्त विभाग के भारसाधक सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार ने बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया. रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नेता प्रतिपक्ष श्री सन्दीप साहू सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों को हार्दिक बधाई दी

और उनसे रायपुर नगर निगम को देश का श्रेष्ठ नगर निगम नम्बर 1 बनाने का संकल्प लेकर जनसेवा करने का आव्हान किया. उन्होंने रायपुर शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाकर विकसित करने का कार्य करने में जुट जाने की अपील की.

Related Articles

Back to top button