व्यापार

अब कंपनी के शेयर भरेंगे उड़ान, सुजलॉन एनर्जी एनर्जी को आई लेकर बड़ी खबर

नई दिल्ली. रेन्यूवेबल एनर्जी सॉल्यूएशन प्रवाइडर कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Sulzon Energy) के शेयरों में शुक्रवार को मामूली सी बढ़त देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे की बड़ी वजह कंपनी को मिला नया वर्क ऑर्डर है। शेयर बाजारों को दी जानकारी में सुजलॉन एनर्जी ने बताया है कि उन्हें 14, S120-140 मीटर के विंड टरबाइन जनरेटर, हाइब्रिड लैटिक ट्यूबलर टॉवर को लगाने का काम मिला है। कंपनी को यह काम ओसमानाबाद, महाराष्ट्र में मिला है।

सुजलॉन ने बताया है कि उनके हर एक टरबाइन का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा घरेलू सामानों से तैयार किया गया है। कंपनी ने कहा है कि वो ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेड इन इंडिया’ के संकल्पों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कंपनी के सीईओ ने कहा है कि इस नए वर्क प्रोजेक्ट के जरिए जो पॉवर जनरेट होगा वह C&I कस्टमर सेगमेंट को टारगेट किया जाएगा।

बीएसई में सुजलॉन के शेयर शुक्रवार को बीएसई में 25.49 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। कंपनी का इंट्रा-डे हाई 25.86 रुपये रहा। जोकि 52 वीक हाई 27 रुपये के बेहद करीब है। सुजलॉन का 52 वीक लो 6.60 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, मार्केट कैप 34,536.48 करोड़ रुपये का है।

Related Articles

Back to top button