शादी के जोड़े के लिए इन एक्ट्रेसेस ने चुना पेस्टल रंग

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इन दिनों अपने वेडिंग लुक से कई स्टीरियोटाइप ब्रेक कर रही हैं। हाल ही में परिणीति का वेडिंग लुक सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस ने बेज रंग के लहंगे को कैरी किया है। ऐसे में यहां देखिए उन एक्ट्रेसेस को लुक जिन्होंने वेडिंग के लिए पेस्टल रंग के जोड़े को कैरी किया।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान बेज रंग के लहंगे को पहना था। एक्ट्रेस के सिंपल लुक की खूब तारीफ हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी का वेडिंग लुक भी खास था। एक्ट्रेस ने हल्के रंग के लहंगे को चुना था।
कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के लिए हल्के गुलाबी रंग के आउटफिट रो पहना था। इस लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखीं।

आलिया भट्ट ने शादी के लिए आइवरी रंग की साड़ी को कैरी किया था। इस लुक में उन्होंने हैवी जूलरी के साथ उन्होंने बहुत लाइट मेकअप किया था।

अनुष्का शर्मा ने शादी के लिए पिंक कलर के लहंग को चुना था। एक्ट्रेस का वेडिंग लुक कई दिनों तक चर्चा में रहा था।

नेहा कक्कड़ ने शादी के लिए दो लुक क्रिएट किए थे। जिसमें एक लाल जोड़े में था और दूसर हल्के गुलाबी लहंगे में।

अंकिता लोखंडे ने गोल्डन रंग के एक सुंदर लहंगे को कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरी तरह से रॉयल रखा था।

करिश्मा तन्ना ने पेस्टल पिंक कलर के लहंगे को पहना था। इस लहंगे को हैवी वर्क और नगों से सजाया था।



