(उमा वाणी)रायपुर

रायपुर, 2 अगस्त (शनिवार) जहाँ दोस्त मिल जाएं, वहादिन त्यौहार बन जाता है! 
इसी जज़्बे के साथ रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर एलिगेंस की लेडीज़ ने ममामिया जैसी मस्ती भरी थीम में मनाया एक ग्लैमरस और जबरदस्त फ्रेंडशिप डे।क्लब की फाउंडर रॉट मनीषा अग्रवाल, प्रेसिडेंट रॉट नीरू अग्रवाल,सेकेटरी रॉट तनुश्री अग्रवाल और चेयरपर्सन रॉट ऋतु अग्रवाल के साथ लगभग २०० लेडीज ने इस फ्रेंडशिप डे को परफेक्ट बनाया।
पार्टी में हर कोना खिला हुआ था वहाँ दिखे स्टोन आर्ट के साथ रंग-बिरंगे आउटफिट्स,धमाकेदार म्यूजिक,दिलचस्प गेम्स, बहुत सारे प्राइज़ और ढेर सारी फ्रेंडली मस्ती! जो एक मिनी कार्निवल की तरह लग रहा था। यहाँ हर फ्रेम में दिखा स्टाइल, सिस्टरहुड और स्माइल इस मौके पर प्रेसिडेंट नीरू अग्रवाल का खास मैसेज दिल को छू गया,”दोस्ती सिर्फ एक रिश्ता नहीं यह वह ताकत है जो हमें जीवन में हौसला और खुशी देती है। एलिगेंस का उद्देश्य है कि हर लेडीज को एक ऐसा परिवार मिले जहाँ वह बांडिंग और हैप्पीनेस महसूस कर सके।”रोटरी क्लब ऑफ एलिगेंस ने एक बार फिर दिखाया कि यह क्लब न केवल समाजसेवा में अग्रणी है, बल्कि अपने सदस्यों को खुशियों का भी ध्यान रखता है।यह शाम सिर्फ पार्टी नहीं थी – ये थी एक याद जो हर चेहरे पर मुस्कान छोड़ गई।
रोटरी क्लब ऑफ़ एलिगेंस के इस सफल आयोजन के साथ ये साबित कर दिया –“जहाँ दोस्ती है, वहाँ रॉयल्टी है… और वहाँ एलीगेंस है




