ऐसे वक्त पर पीते हैं कॉफी तो जान लें शरीर को होने वाले नुकसान

कॉफी का फ्लेवर और महक लोगों को खूब पसंद आता है। बहुत सारी रिसर्च में पता भी चल चुका है कि कॉफी पीने के काफी सारे फायदे हैं। कॉफी दिल की सेहत से लेकर डायबिटीज, अल्जाइमर और यहां तक कि कैंसर से बचाने में भी मदद करती है। लेकिन कॉफी के फायदे सुनने के बाद अगर आप कॉफी को सुबह-शाम पीते हैं तो जान लें। ये आइडिया सेहत के लिए जरा भी अच्छा नही है। सुबह खाली पेट पहला कप कॉफी का कई सारी बीमारियों को न्योता देने के लिए काफी है।
मूड स्विंग की समस्या करने लगेगी परेशान
सुबह खाली पेट कॉफी पीना पसंद है तो जान लीजिए ये आपके स्ट्रेस लेवल को बढ़ा देगा और मूड स्विंग की समस्या पैदा करने लगेगा। दरअसल, कॉफी पीने से कार्टिसोल हार्मोंस का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। जो स्ट्रेस और तनाव के लिए जिम्मेदार है। जिसकी वजह से ही आप सुबह से ही तनाव और स्ट्रेस महसूस करने लगते हैं।
बढ़ा देगा हार्मोनल इंबैलेंस
कार्टिसोल हार्मोंस केवल स्ट्रेस ही नहीं बढ़ाता बल्कि स्ट्रेस की वजह से ही दूसरी बीमारियां पैदा होने लगती है। हार्मोनल इंबैलेंस सबसे बड़ा कारण है जो महिलाओं में ओवेल्यूएशन की समस्या बढ़ा देता है। साथ ही वजन बढ़ने का भी कारण बनता है।
एसिडिटी की समस्या
सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी के साथ करते हैं तो जान लें ये आपके डाइजेशन सिस्टम को बिगाड़ने के लिए काफी है। खाली पेट कॉफी पीने से स्टमक एसिड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से अपच, ब्लॉटिंग, मिचली जैसी समस्या होने लगती है।
ब्लड शुगर को बिगाड़ सकता है
अगर सुबह उठते ही कॉफी पी लिया तो ये ब्लड शुगर लेवल को भी असर दिखाती है। जिसकी वजह से सुबह से ही ब्लड शुगर लेवल ऊपर-नीचे होने लगता है।
शरीर में हो सकती है सूजन
खाली पेट कॉफी पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से शरीर में सूजन होने लगती है और ये इंफ्लेमेशन की वजह से डायबिटीज, थकान, स्किन प्रॉब्लम और ऑटो इम्यून डिसीज की समस्या होने लगती है।
शाम की कॉफी से होगी नींद की समस्या
शाम के बाद अगर आप कॉफी पीते हैं तो इसमे मौजूद कैफीन की मात्रा दिमाग को उत्तेजित करती है। जिससे नींद दूर भागती है। अगर शाम के बाद कॉफी को पिया जाए तो ये अनिद्रा की समस्या पैदा करने लगती है।
कौन सा समय सही है कॉफी पीने का
कॉफी पीकर होने वाले नुकसान से बचना है तो एक्सपर्ट न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक ब्रेकफास्ट के बाद पी गई कॉफी सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं होती है और सारे जरूरी फायदे पहुंचाती है।