व्यापार

GMP ने निवेशकों को किया खुश…250 रुपये के पार लिस्ट हो सकता है यह IPO, 281 गुना हुआ है सब्सक्राइब

फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरीज में विजुअल इफेक्ट्स सर्विसेज देने वाली कंपनी डिजीकोर स्टूडियोज का आईपीओ 281 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ को ग्रे मार्केट में भी तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ग्रे मार्केट में डिजीकोर स्टूडियोज (Digikore Studios IPO) के शेयर 47 पर्सेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। डिजीकोर स्टूडियोज के शेयर 4 अक्टूबर 2023 को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होंगे।

80 रुपये पहुंच गया शेयरों का प्रीमियम 
डिजीकोर स्टूडियोज के आईपीओ (Digikore Studios IPO) का प्राइस बैंड 168-171 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर कंपनी के शेयर 171 रुपये पर अलॉट होते हैं तो डिजीकोर स्टूडियोज के शेयर 251 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर्स को लिस्टिंग वाले दिन 47 पर्सेंट का फायदा हो सकता है। डिजीकोर स्टूडियोज के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 30.48 करोड़ रुपये है।

281 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है कंपनी का आईपीओ
डिजीकोर स्टूडियोज का आईपीओ (Digikore Studios IPO) टोटल 281.58 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ के रिटेल कोटे में 370.17 गुना दांव लगा है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 362.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 65.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 800 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को कंपनी के आईपीओ में 136,800 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा है। आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 66.55 पर्सेंट रह जाएगी।

Related Articles

Back to top button