अब टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक! डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय,10,000% से अधिक का रिटर्न

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों का बंटावारा (Stock Split) आने वाले दिनों देखने को मिल सकता है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 19 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग है। इसी में तय होगा किया क्या शेयरों टुकड़ों में बांटा जाए या नहीं। हालांकि, इस खबर ने आज नेस्ले इंडिया के शेयरों की कीमतों में तेजी ला दी है। कंपनी के शेयर सुबह 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल करने में सफल रहे हैं।
डिविडेंड का भी ऐलान संभव (Nestle India Record Date Announced)
कंपनी ने कहा है कि 19 अक्टूबर की मीटिंग में दूसरे अंतरिम डिविडेंड देने पर भी फैसला किया जाएगा। अगर अप्रूव हुआ तो डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू पर मिलेगा। नेस्ले इंडिया ने 3 अक्टूबर को दी जानकारी में बताया था कि बोर्ड का अप्रूवल मिला तो दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 1 नवंबर 2023 रहेगा। वहीं, योग्य निवेशकों को इसका भुगतान 16 नवंबर या उसके बाद किया जाएगा।
10,000% से अधिक का रिटर्न
कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 28 सालों के दौरान 10,000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देखने को मिला है। आज मौजूदा समय में बीएसई में नेस्ले इंडिया के शेयर 22,560 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें, बीते एक साल में नेस्ले इंडिया के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
इस साल 102 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
नेस्ले इंडिया इस साल 75 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 27 रुपये का अंतरिम डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया है। कंपनी शेयर बाजार में 21 अप्रैल 2023 को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड की थी। बता दें, कंपनी ने जब भी डिविडेंड दिया है तब अमाउंट भारी भरकम ही रहा है।



