डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर
डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर
छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर सेवा पखवाड़ा

के अंतर्गत प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों को माल्यार्पण कर किया गया।संगीत विभाग डॉ शिल्पी सोनी ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए प्रस्तुत किया।इस अवसर पर गणित विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ निधि गुप्ता ने महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी लंदन से वकालत की पढ़ाई की और फिर दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया।भारत लौटने पर,उन्होंने असहयोग आंदोलन,नमक सत्याग्रह दांडी यात्रा और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे भारत को स्वतंत्रता मिली।उन्हें राष्ट्रपिता और बापू के नाम से भी जाना जाता है।साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया कि उन्होंने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की और इसी से उन्हें लालबहादुर शास्त्री के रूप में जाना जाने लगा।उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और बाद में उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर रहे,जिसमें रेल मंत्री का पद भी शामिल है।उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में 1964 से 1966 तक कार्य किया और जय जवान-जय किसान का नारा दिया।उनकी मृत्यु 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद हो गई।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रुपा सल्होत्रा विभागाध्यक्ष गणित विभाग ने किया तथा डॉ निशा बारले कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक,सहायक प्राध्यापक,क्रीड़ाधिकारी, ग्रंथपाल,कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।