रायपुर

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम मौहाभाठा में विजयादशमी का पर्व ग्रीन आर्मी आप रायपुर-

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम मौहाभाठा में विजयादशमी का पर्व ग्रीन आर्मी आप रायपुर-

मौहाभाठा इकाई एवं चिराग फाउंडेशन महावीर नगर के आतिथ्य में बहुत ही गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।श्री गोपाल जी की पालकी की अगवानी श्री बराती राम साहू जी के द्वारा की गई,बच्चों के द्वारा जयघोष के साथ एटमबम फोड़कर एवं सभी का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।पालकी को बनाए गए मंच में विराजने के बाद ग्राम की महिलाओं द्वारा,श्री बराती साहू एवं मेरे द्वारा गोपाल जी की पूजा अर्चना की गई। उसके पश्चात राम रावण संवाद पालकी के साथ आए मोहगांव के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया जो की बहुत ही सराहनीय था।
राम रावण संवाद के बाद बच्चों के द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। इस वर्ष भी ग्राम के बच्चों ने गांव के द्वारा तैयार किए गए पुतले के अलावा स्वस्फूर्त होकर एक और पुतले का निर्माण इस कार्यक्रम के लिए किया गया था।
तत्पश्चात चिराग फाउंडेशन के द्वारा पालकी के साथ पुजारी एवं पंडित का गेंदे की हार से स्वागत कर गमछा भेंट किया गया।इसके साथ ही पालकी उठाने वाले,निशानधारी और भालाधारी और गणमान्य नागरिकों को भी गमछा भेंट किया गया।
इसके अलावा गांव के पांच विशिष्ट लोगों को शाल श्रीफल से स्वागत किया गया जिसमें मोहगांव महामाया सेवादार ओम प्रकाश सिंह राजपूत( गुड्डू),पर्यावरण प्रेमी बराती राम साहू एवं मौहाभाठा के शिक्षक आजूराम साहू को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक के रूप में बन्नूराम साहू को कल उनके घर जाकर सम्मानित करने का फैसला किया गया है।जनकराम ढीमर को भी कल उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को इलायची दाना एवं मूंगफली का प्रसाद वितरण किया गया एवं मोहगांव से पधारे गणमान्य नागरिकों को पान खिलाकर विदा किया गया। इस तरह से यह कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button