महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को अपने जोन क्षेत्र के छठ तालाबों को सूर्य छठ पूजा के पूर्व
महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को अपने जोन क्षेत्र के छठ तालाबों को सूर्य छठ पूजा के पूर्व
तैयार करने विशेष अभियान लगातार चलाकर स्वच्छता कायम करने दिए निर्देश, ताकि भक्तगणों को सूर्यदेव को तालाबों अथवा खारून नदी के जल से अर्ध्य देने कोई असुविधा ना हो


रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को अपने – अपने जोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छठ तालाबों को सूर्य छठ पूजा के पूर्व तैयार करने स्वच्छता लगातार विशेष सफाई अभियान जोनों से चलवाकर उसकी स्वयं तालाबों का निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैँ, ताकि बड़ी संख्या में सूर्य छठ पूजा पर्व मनाने वाले नगरवासियों और उनके परिजनों को तालाबों अथवा खारून नदी महादेवघाट में सूर्यदेव को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय तालाब और नदी के जल से अर्ध्य देने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को तालाबों और खारून नदी में आवश्यकतानुसार वाल रायटिंग कार्य, समुचित प्रकाश व्यवस्था कायम सहित अन्य सभी आवश्यक मूलभूत कार्य प्रबंधन प्रशासनिक तौर पर सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छठी मईया और सूर्यदेव के भक्तजनों की विशेष पूजन आराधन सुविधा को दृष्टिगत रखकर करवाने आवश्यक निर्देश दिए हैँ.