रायपुर
वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रमेश नैयर की धर्मपत्नी श्रीमती इन्द्रमोहिनी नैयर के आकस्मिक निधन पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने गहन शोक व्यक्त किया
वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रमेश नैयर की धर्मपत्नी श्रीमती इन्द्रमोहिनी नैयर के आकस्मिक निधन पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने गहन शोक व्यक्त किया
.रायपुर – वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़ राज्य हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के पूर्व संचालक स्वर्गीय श्री रमेश नैयर की धर्मपत्नी श्रीमती इन्द्रमोहिनी नैयर के 85 वर्ष की अवस्था में आकस्मिक निशन पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने गहन शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके परिवारजनों, ईष्टगणों, सहयोगियों, मित्रों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से विनम्र प्रार्थना की है.