राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला
रायपुर उमा वाणी
राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला
डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में अर्थशास्त्र एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कार्यशाला स्वं. डॉ विश्वनाथ प्रसाद मिश्र (विख्यात अर्थशास्त्री) की स्मृति में दिनांक 14 एवं 15 नवंबर 2025 को आयोजित होने जा रहा है।जिसका उद्घाटन दिनांक 14 नवंबर,दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे डॉ रमन सिंह,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्षता श्री गणेश शंकर मिश्रा (से.नि.भा.प्र.सेवा) पूर्व प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन करेंगे। उक्त संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञों का उद्बोधन तथा शोध पत्रों का वाचन किया जाएगा।उक्त जानकारी राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला के संयोजक डॉ विनोद कुमार जोशी ने दी।