रायपुर

डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर

रायपुर उमा वाणी

डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर

महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई।प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर के बारे में जागरूकता इसलिए ज़रूरी है क्योंकि प्रारंभिक पहचान और रोकथाम से इसके उपचार की सफलता दर बहुत बढ़ जाती है और कई मामलों में इसे रोका भी जा सकता है।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ निशा बारले ने बताया कि भारत में हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।यह दिन महान वैज्ञानिक मैरी क्यूरी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है,जिन्होंने रेडियोधर्मिता पर अपने शोध से कैंसर के निदान और उपचार में क्रांति ला दी थी।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने कैंसर जागरूकता रैली निकाली और जागरूकता है सबसे बड़ा हथियार,कैंसर को देंगे मिलकर हार।रोकथाम है उपचार से बेहतर,स्वस्थ जीवन अपनाएं हर पल।समय पर हो जाँच,न हो कोई काज,यही है कैंसर से बचने का राज।तंबाकू को कहें ‘ना’, जीवन को कहें ‘हाँ’, कैंसर से मुक्ति की यही है राह।स्वस्थ खाओ,मस्त रहो,कैंसर को दूर भगाओ!डरना नहीं,लड़ना है, जागरूकता से आगे बढ़ना है।नारा लगाते हुए अंतराज्यीय बस स्टैंड,टिकरापारा तथा मठपारा का भ्रमण कर कैंसर की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किये

Related Articles

Back to top button