Health

ब्रेस्ट की इन गांठों को कैंसर समझ लेती हैं महिलाएं, जानें क्या है फाइब्रोसिस्टिक डिसीज

ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ में ये जानना जरूरी है कि स्तन की कौन सी गांठें कैंसर होती है और कौन सी सामान्य बीमारी की गांठे हैं। फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट या फाइब्रोसिस्टिक डिसीज ऐसी ही समस्या है। जिसमे स्तन में गांठें महसूस होती है। ये एक तरह की नॉन कैंसर गांठ होती हैं। जिनसे ज्यादा नुकसान नहीं होता। लेकिन ये गांठें दर्दभरी होती है और कई बार परेशानी खड़ी कर देती हैं। आगे जानें फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट के बारें, जिनमे कैंसर का खतरा कम होता है।

बहुत सारी महिलाओं को होती है ये समस्या
मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक आधा से ज्यादा महिलाओं को जीवन में कभी ना कभी फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिसीज हो जाता है। वहीं बहुत सारी महिलाओं में तो इस बीमारी में कुछ खास लक्षण भी नहीं दिखते हैं। हालांकि भले ही ये गांठे खतरनाक ना हो लेकिन इन गांठों की वजह से कई बार कैंसर की गांठ को पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।

फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिसीज में दिखते हैं ये लक्षण
-ब्रेस्ट में सूजन
-दर्द
-भारीपन
-ब्रेस्ट में नाजुकपन, छूते ही दर्द महसूस होना
-दोनों या एक स्तन में गांठ
-कई बार एक स्तन में दूसरे की तुलना में ज्यादा गांठ और टिश्यू महसूस हो सकते हैं।
-एक से ज्यादा गांठ होने पर ये एक जगह स्थिर होती हैं।
-कई बार ये घूमने वाली गांठ होती हैं।
-निप्पल से ब्राउन या ग्रीन डिस्चार्ज होता है।
-अंडरआर्म्स में दर्द

पीरियड्स के पहले बढ़ जाता है दर्द
जिन महिलाओं को स्तन में ऐसी गांठ होती है उन्हें पीरियड शुरू होने के ठीक पहले ज्यादा दर्द और ये सारे लक्षण तेजी से दिखने लगते हैं। हालांकि ये पूरे महीने रहने वाले लक्षण हैं। लेकिन पीरियड्स में इन गाठों के बढ़ जाने की वजह से कड़ापन होने लगता है।

क्यों हो जाती हैं ये स्तन में गांठ
स्तन में फाइब्रोसिस्ट होने की वजह मुख्य रूप से हार्मोन होते हैं। ओवरी से निकलने हार्मोंस की वजह से ब्रेस्ट टिश्यू में बदलाव होते हैं और गांठे बन जाती हैं।

पीरियड्स में दर्द बढ़ने पर कैसे पाएं आराम
कुछ महिलाओं को इन गांठों की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं होती लेकिन पीरियड्स के पहले होने वाले दर्द से घर में इन तरीकों से राहत पाई जा सकती है।
-सही फिटिंग और अच्छे सपोर्ट की ब्रा पहनकर
-गर्म पैड की सिंकाई से,
-कई बार ठंडी सिंकाई भी असर दिखाती है।
-चाय-कॉफी कम पिएं
-लो फैट डाइट लें
-फैटी एसिड सप्लीमेंट्स खाएं

कब होते हैं कैंसर के लक्षण
-ब्रेस्ट में नई गांठ
-ब्रेस्ट में रेडनेस या कलर चेंज
-निप्पल से क्लियर, रेड या खूनी डिस्चार्ज

Related Articles

Back to top button