featureछत्तीसगढ़

शहर ठिठुरे, अंबिकापुर सबसे ठंडा: रायपुर में भी कंपकंपाने वाली ठंड

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है।मैदानी इलाकों में रायपुर सबसे ठंडा रहा। सुबह व रात ज्यादा असर दिखा रहा है ठंड। मौसम विभाग ने 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। सरगुजा जशपुर पेंड्रा जैसे इलाकों में तो दिन में भी अलाव जलाने की नौबत आ गई है। कुछ जगहों पर प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। विभाग की माने तो 10 जनवरी तक यही स्थिति रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button