featureछत्तीसगढ़

नशे के सौदागर बख्शे नहीं जाएंगे: गांजा बेचती महिला गिरफ्तार

रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत श्री मेडिसाईन हॉस्पिटल के पीछे 01 महिला अपने पास गांजा रखी है और ग्राहकों की तलाश कर रही है, जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर महिला आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के महिला की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रिया मरकाम निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा महिला आरोपी प्रिया मरकाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 125 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 56,250/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है।

Related Articles

Back to top button