pradesh

नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से दिया त्यागपत्र

सतना/भोपाल,  मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज त्यागपत्र सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र संबंधी पत्र भी विधानसभा सचिवालय को भेज दिया है।
भाजपा की सतना जिला इकाई ने श्री त्रिपाठी के पार्टी से त्यागपत्र देने की पुष्टि की है। श्री त्रिपाठी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को लिखे पत्र में कहा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हैं और इसे स्वीकार किया जाए।
इसके अलावा उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि वे मौजूदा पंद्रहवीं विधानसभा से त्यागपत्र दे रहे हैं और इसे मंजूर किया जाए।
श्री त्रिपाठी विंध्य अंचल की मैहर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जा रहा है कि वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसी अन्य दल का दामन थाम सकते हैं।

Related Articles

Back to top button