यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण समाज सेवा समिति का ज्ञापन सौंपा
उमा वाणी न्यूज राजू महराज 
यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण समाज सेवा समिति का ज्ञापन सौंपा
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा यूजीसी कानून के खिलाफ सशक्त विरोध दर्ज कराते हुए विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रमुख एडवोकेट श्रीमती निवेदिता मिश्रा एवं एडवोकेट श्री राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश तिवारी ने कहा कि यूजीसी कानून सवर्ण समाज के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस कानून के दुरुपयोग से सवर्ण समाज के बच्चों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन लोक भवन जाकर सौंपा गया है। यदि शासन-प्रशासन द्वारा शीघ्र इस कानून पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति विधि सम्मत उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।
उक्त अवसर पर एडवोकेट श्रीमती निवेदिता मिश्रा, एडवोकेट श्री राजीव द्विवेदी, श्री वीरेंद्र पाण्डेय, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती श्वेता मिश्रा, श्री विमल ओझा,श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी श्री अविनाश मिश्रा, श्री सुभाष तिवारी, श्री राजू महाराज, श्री अवधेश धर दीवान, श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा, श्रीमती स्वीटी शर्मा, श्री वीरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।