इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के अधीन संस्थान है।
उमा वाणी न्यूज
आई.एच.एम.
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के अधीन संस्थान है। जो कि 3 वर्षीय बी.एस.सी. डिग्री एवं 3 डिप्लोमा कोर्स का संचालन करता है। वर्तमान में संस्थान में 114 छात्र अध्ययनरत है।
इंस्टीट्यूट में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में डिग्री कोर्स के विद्यार्थियों को प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर स्थिति प्रतिष्ठित होटल्स में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट प्रदाय किया गया है। जिनमें प्रमुख होटल्स/कंपनी है- मेफेयर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, फेयरमोंट होटल-मुंबई एवं जयपुर, ले मेरिडियन नागपुर, रिलायंस रिटेल, हयात चेन्नई, मायरा रिसोर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर, रायपुर, जुबिलिएंट फूट वर्क्स लिमिटेड, अवोल्टा एच.एम.एस. होस्ट, कोर्टयार्ड बाई मैरियट, सायाजी-इंदौर एवं रायपुर बारबेक्यू नेशन, हल्दीराम नागपुर इत्यादि शामिल है।
संस्थानों में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां अर्जित की है- विद्यार्थियों ने आई.एच.एम. हैदराबाद में नेशनल बडिंग सेप प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया है। एवरेस्ट बैटर किचन कलिनरी एवं बेकरी चैलेंज में प्रथम व द्वितीय पुरुस्कार प्राप्त किया।
एकता नगर गुजरात में आयोजित भारत पर्व में संस्थान के छात्रों ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से लाइव स्टूडियो किचन में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का प्रदर्शन किया।
संस्थान के छात्रों ने गुजरात छत्तीसगढ़ कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम एवं फूड फेस्टिवल में आई.एच.एम. गांधी नगर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं खानपान का प्रभावी प्रदर्शन किया।
समग्र रूप से इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रायपुर गुणवत्ता शिक्षा, उत्कृष्ट प्रशिक्षण, राष्ट्रीय उपलब्धियों और सशक्त प्लेसमेंट के साथ राज्य एवं देश के हॉस्पिटालिटी क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।