राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मथुरा दौरा: 42 घंटे ब्रज में, प्रेमानंद महाराज से लेंगी आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश दौरे पर आ रही है। राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मथुरा आ रही हैं। राष्ट्रपति ब्रज में 42 घंटे रहेंगीं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिरों के दर्शन करेंगी और संतों के आश्रमों में जाएंगीं। राष्ट्रपति मुर्मू केलीकुंज में प्रेमानंद महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद भी लेंगी।
19 मार्च को आगरा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा राष्ट्रपति शाम 04:50 बजे कैंट हेलिपैड पर आयेंगी। पांच बजे हेलिपैड से सड़क मार्ग से होकर 5:25 बजे रेडिसन होटल, वृंदावन पहुंचेंगीं। 6:30 बजे वह इस्कॉन मंदिर पहुंचेंगीं और वहां सात बजे तक दर्शन व आरती करेंगीं। प्रभुपाद समाधि के दर्शन करेंगीं और गो पूजा करेंगी। 7:05 बजे वह प्रेम मंदिर पहुंचेंगीं। 7:35 बजे तक दर्शन व आरती करेंगी, गर्भगृह के दर्शन कर परिक्रमा करेंगीं। 07:40 बजे वह रेडिसन होटल पहुंच जाएंगीं और रात्रि भोजन के उपरांत विश्राम करेंगीं।
बाबा करौरी आश्रम भी पहुंचेंगीं
20 मार्च को सुबह 7:25 बजे वह केलीकुंज प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगीं। आठ बजे तक उनसे मुलाकात करेंगीं और 8:10 बजे होटल वापस पहुंच जाएंगीं। 11 बजे वह बाबा नीब करौरी आश्रम पहुंचेंगीं। वहां 11:30 बजे तक दर्शन, पूजा, परिक्रमा करेंगीं। 11:40 बजे राष्ट्रपति उडिया बाबा ट्रस्ट पहुंचेंगीं। 12:10 बजे तक वह दर्शन, पुष्पांजलि, परिक्रमा करेंगीं।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का भी कार्यक्रम
12:20 बजे वह रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचेंगीं और वहां उद्गाटन कार्यक्रम में भाग लेंगीं। वहां नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन होगा। यहां राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा। 01:25 बजे तक राष्ट्रपति यहां रहेंगीं और 01:40 बजे होटल वापस पहुंचेंगीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वात्सल्य ग्राम पहुचेंगीं
शाम 5:10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वात्सल्य ग्राम पहुचेंगीं। यहां सम्विद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल का भ्रमण करेंगीं। छात्राओं से संवाद, गौशाला, मंदिर, आश्रम का भ्रमण करेंगीं। जरूरतमंद बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगीं। छह बजे वह होटल वापस पहुंच जाएंगीं। शाम छह से सात बजे तक का समय आरक्षित है। सात से साढ़े सात तक अप्वाइंमेंट रहेगा।
गोल्फ कार्ट से गोवर्धन परिक्रमा लगाएंगीं
21 मार्च 2026 को सुबह आठ बजे राष्ट्रपति होटल से प्रस्थान कर सुबह 8:45 बजे गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर पहुंचेंगीं। वहां 9 बजे तक दर्शन व आरती करेंगीं। 09:00 बजे से 10:30 बजे तक गोल्फ कार्ट से गोवर्धन परिक्रमा लगायेंगीं। 10:30 बजे दानघाटी मंदिर वापस आएंगीं। 10:50 बजे हेलिपैड पहुंचेंगीं और वहां से 11:00 बजे उनका हेलिकॉप्टर रवाना हो जाएगा।




