छत्तीसगढ़रायपुर

पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था

रायपुर उमा वाणी न्यूज

पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था

डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में प्राचार्य एवं अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्षडॉ विनोद कुमार जोशीके मार्गदर्शन एवं सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार बढ़ रही तेज गर्मी को महसूस करते हुए बेजूबान पक्षियों के लिए महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दाने पानी की व्यवस्था की गई,साथ ही छात्राओं को सकोरा तथा दाने का वितरण किया गया।ताकि छात्राएं अपने घरों के छतों पर रखें जिससे आसपास के पक्षियों को दाना पानी मिल सके।प्राचार्य ने छात्राओं को प्रेरित करतें हुए कहा कि भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए छत या बालकनी में मिट्टी के सकोरों में दाना-पानी रखना एक मानवीय पहल है,जो उनका जीवन बचा सकती है।इस नेक काम के लिए पानी के मटके का उपयोग करें और पानी को नियमित रूप से बदलें, ताकि वे प्यास से न मरें।सकोरों को ऐसी जगह छत, बालकनी, खिड़की में रखें जहाँ बिल्ली या अन्य शिकारी जानवरों का खतरा न हो।प्लास्टिक की जगह मिट्टी के बर्तनों सकोरे का उपयोग करें,क्योंकि इनमें पानी ज्यादा समय तक ठंडा रहता है।सकोरों को रोज साफ करें और ताज़ा पानी भरें।पक्षियों के लिए बाजरा,चावल,गेहूँ या मिश्रित अनाज का उपयोग किया जा सकता है।यदि संभव हो तो आसपास छायादार पेड़ लगाएं,जहाँ पक्षी आराम कर सकें।इस अवसर डॉ श्रद्धा मिश्रा,डॉ दीपा गोस्वामी,डॉ भूपेंद्र कुमार साहू,आशीष यादव,अविनाश शर्मा,अभिलाषा श्रीवास्तव तथा शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button