छत्तीसगढ़रायपुर

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

रायपुर उमावाणी न्यूज

न्यूजगदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण 

रायपुर। दिनांक 3 मई 2026 रायपुरा स्थित गदही तालाब में ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा संचालित सफाई अभियान ने आज एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए लगातार 11 सप्ताह पूर्ण कर लिए हैं। यह अभियान विगत 11 सप्ताह से निरंतर जारी है, जिसमें तालाब की सफाई, कचरा निष्कासन, कंटीली झाड़ियों की कटाई, पचरी सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य सतत रूप से किए जा रहे हैं।

गार्डन की सुरक्षा एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी हेतु आसपास के घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को पुनः चालू कर टाइमर भी लगवाया गया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है।

इस अभियान में नगर निगम टीम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए— रायपुरा जोन से अध्यक्ष श्री सुबोध कांत निषाद,
सचिव श्री मनीष शर्मा,
उपाध्यक्ष श्री मेघराज हरिनखेड़े
ने बताया कि यह अभियान समाज की सहभागिता और जागरूकता का सशक्त उदाहरण बन चुका है तथा इसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। विशेष रूप से डॉ. भारती श्रीवास्तव एवं श्री श्याम बघेल जी द्वारा शासन-प्रशासन से सतत समन्वय स्थापित कर तालाब संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की जा रही है, जिससे अभियान को निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। ग्रीन आर्मी के सभी योद्धाओं का समर्पण, मेहनत और सेवा भाव अत्यंत सराहनीय है, जिन्होंने इस अभियान को एक प्रेरणादायक उदाहरण बना दिया है।

Related Articles

Back to top button