featureछत्तीसगढ़रायपुर

गरियाबंद जिला के ग्रामीण प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर बिजली मांग रहे है, कहाँ है सुशासन?

उमावाणी न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

गरियाबंद जिला के ग्रामीण प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर बिजली मांग रहे है, कहाँ है सुशासन?

रायपुर/13 जून 2026। गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लाक के ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर बिजली मांगने को सरकार की नाकामी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार सुशासन तिहार मना रही है सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है, वहीं गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लाक के 8 ग्राम पंचायतों 48 गांवों के 500 से अधिक ग्रामीण प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखकर बिजली मांग रहे है, ये तो बड़ी चिंताजनक स्थिति है। ग्रामीणों का आरोप है सुशासन तिहार में उनकी सुनवाई नहीं हुई है। फिर सुशासन तिहार का क्या औचित्य है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों को जनवरी में प्रशासन ने बिजली समस्या खत्म करने का आश्वासन दिया था लेकिन उस दिशा में कोई प्रयास अब तक नहीं किया गया। बल्कि ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने की बात कर गुमराह कर रहे है। पूर्व सरकार के दौरान सोलर प्लांट लगाकर बिजली पहुंचाई गई थी। अब सरकार जब घर-घर सोलर पैनल लगाने प्रेरित कर रही है ऐसे में बिजली तार बिछाने में दिक्कत हो रही है तो सरकार 48 गांवों के घर-घर निःशुल्क सोलर पैनल क्यों नहीं लगवा देती? सोलर पैनल से निःशुल्क बिजली ग्रामीणों को मिलेगी। बिजली बिल से राहत भी रहेगा। कांग्रेस मांग करती है तत्काल मैनपुर ब्लॉक के ग्रामीणों को बिजली पहुंचाई जाए।

धनंजय सिंह ठाकुर
मुख्य प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Back to top button