featureछत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते स्कूलों को 01 जुलाई से प्रारंभ करने हेतु विकास उपाध्याय ने शिक्षा मंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र

उमावाणी न्यूज

राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में गर्मी के चलते स्कूलों को 01 जुलाई से प्रारंभ करने हेतु विकास उपाध्याय ने शिक्षा मंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र

रायपुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 13.06.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने वर्तमान भीषण गर्मी एवं हिट तापमान के कारण आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित निजी एवं शासकीय विद्यालयों को 01 जुलाई से प्रारंभ करने हेतु शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी एवं रायपुर कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया।

उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में तापमान अभी भी अपने चरम सीमा पर है और प्रदेश में ‘‘लू’’ एवं स्कूली बच्चों पर हिट तापमान के कारण डी-हाईड्रेशन का खतरा बना है। इस स्थिति में स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा एवं उनके स्वास्थय पर बहुत गंभीर प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए स्कूल के ग्रीष्म कालीन छुट्टी को निरंतर 30 जून तक यथावत् रखकर 01 जुलाई से स्कूल प्रारंभ किये जाने उन्होंने मंत्री एवं कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है।

प्रवक्ता
अमित शर्मा (लल्लू)

Related Articles

Back to top button