उमावाणी न्यूज
तेलीबांधा का मामला
दिनांक 13.06.2026 को थाना तेलीबांधा क्षेत्र अन्तर्गत में सूचना मिलने पर की तेलीबांधा केनाल रोड के पास बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।की सूचना तस्दीक हेतु मौके पर विशेष टीम बनाकर तत्काल सूचना पर तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर मुखबीर से बताएं सूचना के अनुसार रेड कार्यवाही की गई, मौके से आरोपी सागर बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 24 वर्ष साकिन तेलीबांधा सतनामी पारा भीखारी बाड़ा के पास थाना तेलीबांधा के पास से 35 पाव देसी शेरा देशी मसाला शराब प्रत्येक में 180 एम एल भरा हुआ कुल 6.300 लीटर जुमला कीमती 500/- रुपए कुल जुमला कीमती 4000/ रुपये, को मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 258/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया,आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा जा रहा है, आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।