
उमावाणी न्यूज
शासकीय प्राथमिक शाला बेलभाठा में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
शासकीय प्राथमिक शाला बेलभाठा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन गीत के साथ किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नान्हू दास बघेल, सरपंच ग्राम पंचायत गिरोला, उपस्थित रहे साथ ही विशेष अतिथि के रूप में श्री नोहर लाल साहू, श्री लखन लाल साहू, श्री प्रमोद मंडल उपसरपंच, श्रीमती रेशमा चतुर्वेदानी, उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति बेलभाठा, श्री मदन गिलहरे, श्री चंद्र किशोर चतुर्वेदानी, पंच श्री हीरेंद्र वैष्णव, सचिव ग्राम पंचायत गिरोला, अन्य पालक गण एवं शाला परिवार की ओर से श्रीमती हुलेषा देवांगन प्रधान पाठक, श्रीमती पूर्णिमा टंडन एवं श्री योगेश साहू संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केंद्र गिरोला शाला प्रवेश उत्सव में उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान कक्षा पहली में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर एवं अभ्यास पुस्तिका वितरित कर नव प्रवेशी बच्चों का शाला आने के लिए उत्साहवर्धन किया गया। शाला परिवार एवं रसोईया समूह की ओर से नेवता भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी बच्चों एवं अतिथियों के लिए खीर, पुरी, बड़ा एवं जलेबी की व्यवस्था की गई थी। उक्त अवसर पर शाला की प्रशासनिक व्यवस्था में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं को सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं सचिव ने यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया।



